{"_id":"6b048ac0170919f69b0fcab4","slug":"order-to-register-a-complaint-in-a-case-of-assault-deoria-news-c-208-1-deo1049-197305-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में परिवाद दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में परिवाद दर्ज करने का आदेश
Tue, 24 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र में विधवा और उसकी बेटी से मारपीट के मामले में न्यायालय ने सात लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। आठ सितंबर की घटना में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली थी।
करायल शुक्ल भीतह गांव निवासी पुष्पा देवी के पति की छह साल पहले मौत हो गई थी। वह चार नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। उनका आरोप है कि आठ सितंबर को ससुर निर्मल चौहान, जेठ मनोज, सास गुलाबी देवी, ननद मंशा देवी, जेठानी सुनीता देवी, ननद बेबी और रामानंद प्रसाद ने घर में घुसकर उनसे और बेटी प्रतिमा से मारपीट की। थाने और एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सिविल जज प्रवर खंड एवं एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय ने आवेदन परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। बयान के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की गई है। संवाद