{"_id":"5925bf1e4f1c1ba93e5369e6","slug":"opposition-parties-hand-in-saharanpur-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सहारनपुर की घटना में विरोधी दलों का हाथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सहारनपुर की घटना में विरोधी दलों का हाथ’
देवरिया
Updated Wed, 24 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कलराज मिश्र ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि कुछ लोग अपराधियों को खुश करने का काम कर रहे हैं। उन्हें अमन-चैन के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। यूपी में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम चल रहा है। जल्द ही इसका असर भी दिखने लगेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। सहारनपुर की घटना उकसावे पर हुई है।
बसपा प्रमुख मायावती को वहां पर नाम लेकर भाषण नहीं देना चाहिए। बुधवार की देर शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहने लगी है। आने वाले दिनों में इसका अहसास लोगों को होगा। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी रखा। उन्होंने कहा कि देवरिया संसदीय क्षेत्र में पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है। साफ पेयजल नहीं होने से कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही थीं।
इसके लिए आठ आरओ प्लांट लगाए गए हैं। हर प्लांट से दो हजार लीटर पानी प्रति घंटे निकल रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 13 सड़कों का निर्माण कराया गया है। 75 हाईमास्ट लगवाए गए हैं। दीनदयाल ज्योति योजना के तहत गांवों में बिजली के कनेक्शन लगवाए जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है।