{"_id":"6acb0ecce5bc02bb7801e429","slug":"mother-and-newborn-die-during-childbirth-at-deoria-medical-college-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 11 Oct 2026 09:51 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:51 AM IST
सार
मृतक महिला गुड़िया कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी थीं। घटना रविवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। मां और नवजात की मौत की सूचना पर परिजनों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताया।
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक महिला गुड़िया कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी थीं। घटना रविवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। मां और नवजात की मौत की सूचना पर परिजनों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताया।
मामले की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और अस्पताल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी बुलाया गया।