फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Opening of bank customers put the jam

बैंक नहीं खुलने से ग्राहकों ने जाम लगाया

Thu, 24 Nov 2016 10:38 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 24 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Opening of bank customers put the jam
तरकुलवा में पूर्वांचल बैंक के सामने सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर (देवरिया)। कैश नहीं मिलने से परेशान पूर्वांचल बैंक के ग्राहकों का गुस्सा फूटने लगा है। तरकुलवा स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा में कई दिनों से कैश उपलब्ध नहीं होने और शाखा में ताला लटका देख गुरुवार को ग्राहक भड़क गए और कसया-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। सवा घंटे तक जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।  
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर लोग मानें। तरकुलवा में स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा से जुड़े ग्राहकों का कहना था कि वह पांच दिन से कैश के लिए कतार लगा रहे हैं लेकिन बैंक कर्मचारी रुपये नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा रहे थे। सुबह पांच बजे से ही लोग बैंक शाखा पर पहुंचने लगे। लोग कतार में खड़े होकर बैंक खुलने की प्रतीक्षा करने लगे। सुबह 10.45 बजे तक बैंक का ताला नहीं खुला और कर्मचारी नहीं आए तो लोग भड़क गए। लोगों ने बैंक के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर तरकुलवा पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने लगी।
विज्ञापन


लोग शाखा प्रबंधक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि आखिर प्रशासन कैश का इंतजाम क्यों नहीं करवा रहा है। खेतीबारी से लेकर शादी ब्याह का इंतजाम कैसे करेंगे। वह पांच दिन से लौट रहे हैं लेकिन कोई उनकी परेशानी समझने वाला नहीं है। लोगों ने जिला प्रशासन ने पूर्वांचल बैंक में कैश उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरकुलवा इंस्पेक्टर राजाराम यादव ने लोगों से बात की और उन्हें समझाया कि कैश आने पर तुरंत मिलना शुरू हो जाएगा। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग मान गए। करीब 12 बजे जाम खत्म हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि कैश का इंतजाम शुक्रवार तक नहीं होता है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed