फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Only when Hindu society is united will India lead the entire world.

Deoria News: हिंदू समाज एकजुट होगा तभी भारत पूरी दुनिया का करेगा नेतृत्व

Mon, 29 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Only when Hindu society is united will India lead the entire world.
तरकुलवा। सनातन पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है। दुनिया जब मार्ग भटक जाती है तो सनातन उसे सही राह दिखाने का काम करता है। हिंदू समाज और सनातन जब एकजुट होगा तभी भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन

भारत तभी तक सुरक्षित है जब तक सनातन है। सनातन कभी किसी को क्षेणता नहीं है, लेकिन जो हमें क्षेणता है उसे सनातन छोड़ता भी नहीं है। उक्त बातें गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक के रमेश जी ने रविवार को विकास खंड के महुअवां बजराटार में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सनातन को शब्दों और भौगोलिक सीमा में न बांधा जाए। सनातन एक संस्कृति है। सनातन एक जीवन पद्धति है। सनातन का मतलब गिरे हुए व्यक्ति को उठाना, भूखे को भोजन करना, दुःखी की सेवा करना है।
विज्ञापन

प्रो. ममता मणि ने कहा कि इस भारत को गढ़ने में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने अतीत को ध्यान में रखकर नए भारत को गढ़ने का संकल्प करना चाहिए। कुबेर स्थान शिवमंदिर के पुजारी राजकुमार गिरी ने कहा कि बंगला देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, इसे हिंदू समाज कभी बर्दास्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि सनातन हिमालय से भी ऊंचा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीएन सिंह व संचालन मनीष सिंह ने किया।
इस मौके पर खंड कार्रवाह सत्यकाम शाही, खंड संचालक स्वामीनाथ पटेल, जिला प्रचारक आकाश, जिला कार्यवाह प्रताप सिंह, प्रांत संयोजक बजरंग दल दुर्गेश राव, आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबा बालक दास, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed