फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Only BJP CM's effigy

भाजपाइयों ने सीएम का पुतला जलाया

Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Only BJP CM's effigy
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। भारतीय जनता पार्टी पथरदेवा मंडल के कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही के नेतृत्व में पथरदेवा कस्बे के इंटर कॉलेज मोड़ पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पथरदेवा मंडल के कार्यकर्ता दोपहर बाद एकत्र हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कस्बे में भ्रमण किया। इसके बाद इंटर कॉलेज मोड़ पर पहुंचकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने किया कि प्रदेश सरकार क्रूर है। इस सरकार ने लोगों को अपना हक मानने का हक छीन लिया है। यदि जवान खोलेंगे तो लाठियां मिलेंगी।
विज्ञापन



ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इस अवसर पर बेनीमाधव शुक्ला, जलालुद्दीन खां, रामायन साहनी, मदन मोहन गुप्ता, उपेंद्र तिवारी, बच्चन जायसवाल, रवींद्र कुशवाहा, नथुनी कुशवाहा, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को मझौलीराज में मंडल महामंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुई लाठीचार्ज की निंदा की गई। इस दौरान कृपाशंकर, आनंद गुप्त, राजेश कुशवाहा, परशुराम गुप्त, विवेक दुबे, बबलू मद्धेशिया, सुभाष सिंह, रामकृपाल गोड़, कमलेश शाही, श्रीकांत कुशवाहा, हरिहर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed