{"_id":"64482ab30eb7d1beb001f0b4","slug":"onlookers-were-delighted-to-see-the-act-of-stealing-butter-deoria-news-c-7-1-139377-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माखन चोरी की लीला देख हर्षित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माखन चोरी की लीला देख हर्षित हुए दर्शक
Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में रासलीला का मंचन करते हुए कलाकार
पड़री बाजार में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी पड़री बाजार। सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में वैष्णो धाम मंदिर में श्रीशतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन रासलीला मंडली के कलाकारों ने मंगलवार को माखन चोरी लीला का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक हर्षित हो गए।
भगवान श्रीकृष्ण जब चलने लगे तो पहली बार घर से बाहर निकले। ब्रज से बाहर भगवान की मित्र मंडली बन गई। सुबल, मंगल, सुमंगल, श्रीदामा, तोसन आदि उनके मित्र बन गए थे। सारी मित्रमंडली मिलकर हर दिन माखन चोरी करने जाते। चोर मंडली के अध्यक्ष स्वयं माखन चोर श्रीकृष्ण थे। आज ‘चिकसोले वाली’ गोपी की बारी थी। भगवान ने गोपी के घर के पास सारे मित्रों को छिपा दिया और स्वयं उसके घर पहुंच गए। द्वार खटखटाने लगे। भगवान ने अपने बाल और काजल बिखरा लिया। गोपी ने द्वार खोला तो श्रीकृष्ण को खड़े देखा। गोपी बोली- अरे लाला आज सुबह-सुबह यहां कैसे? कन्हैया बोले- गोपी क्या बताऊं आज सुबह उठते ही मैया ने कहा लाला तू चिकसोले वाली गोपी के घर चले जाना और उससे कहना आज हमारे घर में संत आ गए हैं। मैंने तो ताजा माखन निकाला नहीं है। चिकसोले वाली तो बहुत सुबह ही ताजा माखन निकाल लेती है। इस दौरान राकेश पांडेय, विमल चंद्र पांडेय, रामेश्वर पांडेय %%आडवाणी, प्रवीण पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, महेश पांडेय अखिलेश पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, वीरराज गुप्ता, संजय कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, आशुतोष पांडेय, कन्हैया पांडेय, विश्वामित्र गिरि, राजेश पांडेय और नितिन पांडेय आदि मौजूद थे।