फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   online monitoring fail in board exam

ऑनलाइन रियल टाइम मानिटरिंग करने में फेल साबित हो रहे परीक्षा केंद्र

Tue, 25 Feb 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
online monitoring fail in board exam
ऑनलाइन मॉनीटरिंग में फेल साबित हो रहे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा नहीं चालू होने से केंद्रों की नहीं हो पा रही मॉनीटरिंग
10 परीक्षा केंद्रों को किया गया चिह्नित, भेजा गया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नकलविहीन परीक्षा कराने के दावे जिले में फेल साबित हो रहे हैं। कुछ केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही के चलते उनके केंद्रों की सही ढंग से मॉनीटरिंग भी नहीं हो पा रही है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा तक चालू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इन केंद्रों की ऑनलाइन रियल टाइम मॉनीटरिंग करने में कंट्रोल रूम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा की शुरुआत के छठवें दिन लापरवाही करने वाले 10 केंद्रों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
जिले के सभी 215 केंद्र व्यवस्थापकों को प्रथम व द्वितीय पाली के दौरान सीसीटीवी कैमरा चालू एवं ऑनलाइन रखने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। हालांकि, नेटवर्क समस्या के चलते हकीकत में ऐसा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जनपदीय मॉनीटरिंग सेल को इन केंद्रों पर लाइव गतिविधियों को देख पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि अनंत इंटर कॉलेज सतरांव, पं. जगतनारायण ब्रह्देव तिवारी इंटर कॉलेज पकड़ी वीरभद्र, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी, त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज बनकटा, सिद्दीकी अहमद इंटर कॉलेज दिस्तौली, श्रीदुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकी, रामायण शिक्षा संस्थान उमावि. रतसिया कोठी, नैन कुमारी जगत नारायन इंटर कॉलेज सकतुआ बुजुर्ग, कौत्तेय विद्यापीठ उमावि. धतुराखास के केंद्र व्यवस्थापकों के बारे में लगातार शिकायतें मिली हैं कि इनके यहां की ऑनलाइन मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

दो परीक्षार्थी रस्टीकेट, 9005 ने छोड़ी परीक्षा
मंगलवार को सुबह में हाईस्कूल में गणित का पेपर था। इसमें पंजीकृत 56657 छात्रों में 47739 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। 8918 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पेपर में मो. हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को अनुचित साधन के साथ पकड़कर उसे रस्टीकेट कर दिया। श्रीमती बुनिया देवी इंटर कॉलेज सेल्हरापुर में सचल दल सात के प्रभारी ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। इसी पाली में इंटर के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 266 पंजीकृत छात्रों में 254 ही उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 932 छात्रों में 857 परीक्षार्थी ही भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपियां देने में भी की जा रही लापरवाही
कंट्रोल रूम के बगल में बने कोठार से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। अधिकांश केंद्र व्यवस्थापक शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें पर्याप्त कॉपियां भी नहीं दी जा रही हैं। इससे उन्हें परीक्षार्थियों के अनुपात में परीक्षा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कॉपियां लेने के लिए यहां भीड़ लगी रही। प्रभारी डीआईओएस डॉ. रामहजूर प्रसाद ने बताया कि केंद्रों को 80 प्रतिशत तक कॉपियां वितरित की जा चुकी हैं। कापियों की कमी नहीं है। जैसे-जैसे डिमांड आ रही है उसको पूरा किया जा रहा है। अभी परीक्षा बाकी है।

नहीं चालू किया जेनरेटर, मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा
शहर स्थित कस्तूरबा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में छात्राओं को बड़ी दुर्व्यवस्था का शिकार होना पड़ा। एक तो गरजते बादल और विपरीत मौसम ने छात्राओं की परीक्षा ली, दूसरी ओर यहां की केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही से मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देनी पड़ी। कॉपियां व प्रश्न पत्र भी आधे घंटे विलंब से बांटे गए। जर्जर भवन के चलते कई परीक्षा कक्षों में सीधे परीक्षार्थी के ऊपर ही पानी टपकता रहा। इस बाबत केंद्र व्यवस्थापक विमला राय ने बताया कि सुबह में आसमान में बिजली तड़क रही थी, बिजली भी नहीं थी। इन्वर्टर और सोलर सिस्टम दोनों बैठ गए तो प्रकाश के लिए मोमबत्ती जलानी पड़ी। देर से कॉपियां व प्रश्न पत्र बांटने पर इसके लिए छात्राओं को अतिरिक्त समय भी दिया गया। भवन जर्जर होने से कहीं-कहीं बारिश के दौरान कमरों में पानी टपकता है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पहले भी सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed