फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One Stop Center team stopped child marriage in Kodri village

Deoria News: कोड़री गांव में वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रोका बाल विवाह

Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
One Stop Center team stopped child marriage in Kodri village
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में शनिवार को बाल विवाह को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रोक दिया। विवाह की रस्म पूरी की जा रही थी कि टीम पहुंच गई और विवाह करने पर कानूनी रूप से रोक लगा दी। विवाह एक गांव की लड़की से क्षेत्र के दूसरे गांव के लड़के से कराया जा रहा था। दोनों नाबालिग एक माह पहले बाल सुधार गृह भी भेजे गए थे। टीम ने बालिग होने पर ही आपसी सहमति से शादी कराने के संबंध में निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर से सटे एक गांव की महिला की तहरीर पर एक माह पहले नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़के सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने गायब नाबालिग लड़की और आरोपी लड़के को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया। शनिवार को किसी ने जिले पर बाल विवाह करने की सूचना दी। टीम पहले लड़की के गांव में पहुंची, तो पता चला कि शादी का कार्यक्रम लड़के के गांव में मंदिर पर हो रहा है। टीम के पहुंचने पर परछावन किया जा चुका था। वन स्टॉप सेंटर के डीसीपी की काउंसलर अर्चना गौड़, केंद्र की मनोवैज्ञानिक काउंसलर मीनू जायसवाल सहित चाइल्ड लाइन की टीम कोड़री कार्यक्रम स्थल पर पहुंच शादी रुकवा दी। टीम की जांच के दौरान शादी में शामिल अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। काउंसलर अर्चना ने बताया कि कुछ लोग दोनों नाबालिग की शादी करा रहे थे। जिसको रुकवा दिया गया। दोनों नाबालिगों को विभागीय जांच के लिए देवरिया बुलाया गया है। परिजनों को बालिग होने के बाद ही शादी कराए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed