फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one died in road accident

दो बाइक टकराई, एक की मौत, दो घायल

Mon, 23 Aug 2021 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
मौत की खबर पर सलेमपुर सीएचसी में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : SALEMPUR
दो बाइक टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मझौलीराज चौकी की पुलिस ने घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाई। डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाटपार रानी थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव निवास आलोक मणि त्रिपाठी (16) पुत्र ऋषि मणि त्रिपाठी सोमवार की सुबह किसी काम से बाइक लेकर घर से निकले। अभी वह सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप पहुंचे थे कि मैरवा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि सिवान जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैराटी गांव निवासी मो. गुफरान उर्फ जेपी बाबू (38) पुत्र साहब हुसैन की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक के भाई इमरान ने सीएचसी में उसकी पहचान की। जबकि आलोक मणि त्रिपाठी व बिहार सिवान जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संतोष यादव घायल हो गए। हालांकि घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि दो बाइक आमने सामने टकराई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed