फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One dead, other injured in collision between two bikes

Deoria News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 05 Nov 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
One dead, other injured in collision between two bikes
-बहन के घर बाइक से दोस्त के साथ जा रहा था किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपनी बहन के घर दोस्त के साथ जा रहा था। दुर्घटना बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत दरौली थाना क्षेत्र स्थित मैरवा- दरौली मार्ग पर शनिवार को हुई।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के दर्गेहचक निवासी हरेराम गोंड का बेटा राज (16 ) गांव के दोस्त गोलू के साथ शनिवार को दोपहर में बाइक से बहन के घर सिवान के गुठनी जा रहा था। मैरवा-दरौली मार्ग पर अभी दोनों पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि गोलू और राज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सिवान जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोलू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

यह खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग सिवान जिला अस्पताल पर पहुंच गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार युवक फरार हो गया। राज की मां गुड्डी देवी, पिता तथा छोटे भाई भोंदू घटना से सदमे में हैं। घर वालों ने किशोर का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। श्रीरामपुर थाने के एसओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसा बिहार में हुआ था। किशोर यहां का रहने वाला था। इसलिए जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह सिवान की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed