फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One arrested in SSB jawan beating case, three still wanted

Deoria News: एसएसबी जवान की पिटाई मामले में एक गिरफ्तार, तीन की तलाश

Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
One arrested in SSB jawan beating case, three still wanted
भटनी। सल्लहपुर गांव में सोमवार की रात कार चालक और एसएसबी जवान से मारपीट कर बाइक लूटने की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को महुरांव गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने जवान की लूटी बाइक के अलावा तीन अन्य बाइक भी बरामद की है। बरामद तीनों बाइक चोरी के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी अमरेंद्र यादव समेत तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात चार बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक कार को रोका। आरोपी कार चालक को बेवजह पीटने के बाद गाड़ी का शीशा तोड़ने लगे। जानकारी पर चालक के बचाव में पहुंचे एसएसबी में तैनात जवान सुशील राय की भी पिटाई कर दी और जवान की प्लेटिना बाइक लूटकर बिहार के तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अमरेंद्र यादव निवासी सल्लहपुर थाना भटनी, सचिन पाण्डेय निवासी बंजरिया थाना विजयीपुर, अनिल राम निवासी पिपरा थाना विजयीपुर बिहार और राहुल यादव निवासी डेमुसा थाना भटनी के विरुद्ध लूट, मारपीट समेत गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह थाने के उपनिरीक्षक इंद्रेश यादव को मुखबिरों से सूचना मिली कि घटना में शामिल अनिल राम महुरांव गांव स्थित ईंट भठ्ठे पर किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से बैठा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अनिल राम निवासी पिपरा थाना विजयीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर जवान की लूटी बाइक के साथ तीन अन्य बाइक भी बरामद हुई है। बरामद तीनों बाइक किसकी है पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के मुख्य आरोपी अमरेंद्र यादव, सचिन पाण्डेय और राहुल यादव अभी फरार हैं। इसमें अमरेंद्र यादव और सचिन पांडेय पर विजयीपुर और भटनी में आपराधिक मामले दर्ज है। पीड़ित परिवार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed