फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One and a half bigha wheat crop burnt to ashes due to fire

Deoria News: चिलम की राख से उठी चिंगारी से लगी आग, गेहूं की फसल खाक

Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
सार

सुबह से ही तेज हवा बह रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के पूरब महेंद्र यादव के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे फसल धूं-धूं कर जलने लगी। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंच कर आग बुझाने लगे। तब तक आग ने महंथ, मैनेजर, गारद के खेतों को अपनी जद में ले लिया।

विज्ञापन
One and a half bigha wheat crop burnt to ashes due to fire
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में वीरपुर मिश्र क्षेत्र के रारबड़ी गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महेंद्र यादव के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। पछुआ हवा बहने के कारण आग विकराल हो गई और आसपास के खेतों को भी अपनी जद में ले लिया। आग की घटना में करीब ड़ेढ बीघा गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई।
विज्ञापन


सुबह से ही तेज हवा बह रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के पूरब महेंद्र यादव के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे फसल धूं-धूं कर जलने लगी। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंच कर आग बुझाने लगे। तब तक आग ने महंथ, मैनेजर, गारद के खेतों को अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गांव के लोग आग लगने का कारण खेत के करीब ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ के नीचे चिलम की राख और पड़ी माचिस को बता रहे थे। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed