{"_id":"6ab95ce169c747ac6606f52e","slug":"one-accused-and-four-juvenile-offenders-apprehended-in-an-encounter-stolen-goods-recovered-deoria-news-c-208-1-deo1049-192910-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुठभेड़ में एक आरोपी और चार बाल अपचारी पकड़े, चोरी के सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुठभेड़ में एक आरोपी और चार बाल अपचारी पकड़े, चोरी के सामान बरामद
Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी बाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को सिरसिया पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद चोरी के एक आरोपी और चार बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा समेत बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
बरामद सामान गौरी बाजार और तरकुलवा थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया गया है।पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की रात बखरा निवासी सतीश वर्मा की सृष्टि आभूषण केंद्र से चांदी की बिछिया, पायल, नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण चोरी हुए थे। मामले में 24 सितंबर को गौरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सिरसिया पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद कोटवा बसावन टोला, महुआडीह निवासी संदीप कुशवाहा और चार बाल अपचारियों को पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 जोड़ी आर्टिफिशियल कान के झाल, नौ नथलरी, पांच नथ, 14 जोड़ी कान के टप्स, अंगूठियां, चेन, लॉकेट, मोती माला, ब्रेसलेट, पायल, बिछिया, बच्चों के कड़े समेत अन्य आभूषण बरामद किए।
एक छोटी अलमारी और बही खाता भी मिला। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में तरकुलवा थाने की एक अन्य चोरी का सामान भी शामिल है। कार्रवाई एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी की निगरानी में हुई। टीम में गौरी बाजार एसओ मृत्युंजय राय और तरकुलवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आिद शामिल रहे