{"_id":"672122ecfc7532333a02e57f","slug":"on-the-orders-of-the-court-action-of-attachment-and-confiscation-of-the-house-of-the-absconding-accused-deoria-news-c-208-1-deo1004-138707-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। न्यायालय के आदेश के बावजूद पत्नी को भरण-पोषण की राशि न देना एक पति को महंगा पड़ा। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा।
थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली शबाना खातून ने अपने पति हकीमुल्लाह उर्फ मलंग के खिलाफ भरण-पोषण का केस दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने आरोपी पति को भरण-पोषण की राशि दिए जाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोपी पति, पत्नी को भरण-पोषण की कोई राशि नहीं दे रहा था। काफी दिनों से वह घर छोड़कर फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन वह न तो कोर्ट में हाजिर हुआ और न ही नोटिस रिसीव कर रहा था। उसके घर वाले भी नोटिस लेने से इनकार करते रहे।
इस बीच उसके ऊपर भरण-पोषण के चार लाख अठारह हजार रुपये बकाया हो गए। आखिरकार न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था, जिसके अनुपालन में सोमवार सुबह हल्का एसआई संतोष कुमार सिंह, कांसटेबल कृष्ण कुमार यादव मयफोर्स आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराने के उपरांत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
विज्ञापन
ष