फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On the orders of the court, a case of assault and murder by breaking into the house was registered.

Deoria News: न्यायालय के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट व जानमाल का केस दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of assault and murder by breaking into the house was registered.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के धर्मचौरा गांव में एक परिवार के तीन लोगों पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जानमाल का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। धर्मचौरा गांव के महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र राव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक नवंबर 2022 को बैद्यनाथ पांडेय, अमर नाथ पांडेय व लोकनाथ पांडेय ने उनको और परिजनों को घर में घुसकर मारापीटा। आरोप है कि उन लोगों ने जानमाल की धमकी दी। बैद्यनाथ पांडेय ने उनकी जेब से 6500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

वहीं अमरनाथ पांडेय ने बहू के गले से चेन और भतीजी का मंगलसूत्र झपट लिया। इस मामले में जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत वाद दाखिल कर न्याय की गुहार की। इस मामले में न्यायालय अपर सिविल जज ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 अगस्त को केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed