फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On the fifth day, six hundred couples will take seven rounds.

Deoria News: पांच को छह साै जोड़े लेंगे सात फेरे

Tue, 02 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
On the fifth day, six hundred couples will take seven rounds.
देवरिया। आईटीआई परिसर में पांच दिसंबर को जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर पंचायतों के 600 जोड़ों की शादी होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पांच दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय/राजकीय आईटीआई परिसर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 600 जोड़ों का विवाह कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि यह योजना समस्त वर्गों के लिए संचालित है। प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये के व्यय का प्रावधान है। इसमें से साठ हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे कन्या के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 हजार की राशि गृहस्थी सामग्री, वस्त्र एवं आभूषण प्रदान करने में व्यय होगी, जबकि 15 हजार आयोजन संबंधी व्यय भोजन, टेंट, वैवाहिक व्यवस्था आदि के लिए निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed