फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   on pressure of gharjamai swallowed poision

Deoria News: घर जमाई बनने के लिए डाला दबाव तो युवक ने खाया जहर

Wed, 19 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
on pressure of gharjamai swallowed poision
फोटो समाचार......
विज्ञापन

- परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
- युवक की मां ने ससुरा, सास,बहन, बहनोई व पत्नी को किया आरोपित
- मां ने कहा, दो साल से घर जमाई बनने के लिए दे रहे थे दबाव, पत्नी घर में करती थी विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ससुराल वालों की तरफ से घर जमाई बनने के लिए डाले जा रहे दबाव व पत्नी की रोज-रोज की किचकिच से आजिज आकर युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सुधार है। युवक की मां ने आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के राघव नगर निवासी राम छबिला गुप्ता के पुत्र महेंद्र गुप्ता की शादी शहर के नाथ नगर निवासी भगवान की पुत्री प्रियंका से हुई थी। दो साल से महेंद्र के ससुराल वाले उसे ससुराल में आकर रहने की बात कह रहे हैं। महेंद्र शहर की एक दुकान पर कार्य करता है। उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी प्रियंका उससे रोज विवाद करने लगी। रोज-रोज के विवाद को देखकर महेंद्र के परिजनों ने उससे ससुराल में जाकर रहने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इधर, तीन दिन से महेंद्र का उसकी पत्नी प्रियंका से विवाद चल रहा था। परिजनों ने सोमवार को महिला थाने पहुंचकर आवेदन दिया था। पुलिस ने पर्व की बात कहकर अगले दिन आने की बात कही। इसी बीच महेंद्र की पत्नी ने फिर से घर में कलह शुरू कर दी। इससे आजिज आकर महेंद्र ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार आया और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने पुलिस से बेटे के ससुराल वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed