फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old woman fainted in railway station premises

Deoria News: रेलवे स्टेशन परिसर में अचेत हुई वृद्ध महिला

Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Old woman fainted in railway station premises
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर एक वृद्ध महिला अचेत हो गई। महिला के साथ आई तीमारदार लोगों से एंबुलेंस बुलाने की गुहार करती रही, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद होश आने पर महिला उसे साथ घर ले गई। वह बीमार बताई जा रही है।

रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण खिड़की पर टिकट के लिए लोग खड़े थे। वहीं कुछ लोग ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बीमार वृद्ध महिला अचेत होकर गिर पड़ी। लोगों के अनुसार महिला की पहचान सतरांव के अकुआ निवासी सीताबी देवी के रूप में हुई। उसके साथ एक अन्य महिला ललिता देवी भी थीं। जो महिला को होश में लाने का प्रयास कर रही थीं, जबकि एंबुलेंस बुलाने के लिए लोगों से मोबाइल मांग रही थीं। लोगों का कहना था कि बीमार वृद्ध साथ आई महिला की मां है। जिन्हें इलाज के लिए लाया गया था। महिला की मदद में किसी का आगे नहीं आना चर्चा में है। आरक्षण क्लर्क ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed