फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old woman died in accident

Deoria News: मायके से ससुराल जा रही वृद्धा की टेंपो पलटने से मौत

Sat, 08 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
old woman died in accident
फोटो- भाटपाररानी अस्पताल पर पहुंचे रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

भाटपार रानी थानाक्षेत्र के बहियारी बघेल ऐंठी मोड़ पर हुई दुर्घटना
मायके से टेंपो रिजर्व कर जा रही थीं लार के संजाव गांव अपनी ससुराल
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र से गुजर रहे फुलवरिया-सोहनपुर मार्ग पर बहियारी बघेल स्थित ऐंठी मोड़ पर शुक्रवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह मायके से अपनी ससुराल जा रही थीं। मौके पर पहुंचे लोग महिला को टेंपो से निकालकर स्थानीय पीएचसी पर इलाज के लिए गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार थाना के ग्राम संजाव गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश दूबे की पत्नी सुभाषिनी दूबे (60) बनकटा थाना के ग्राम भठवा पांडेय अपने मायके गई हुई थीं। वह दोपहर में टेंपो रिजर्व कर भठवा पांडेय से ससुराल संजाव जा रही थीं। अभी वह फुलवरिया-सोहनपुर मार्ग पर ऐंठी मोड़ पर पहुंची थीं कि अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर गया। इसके बाद सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। टेंपो में बैठी वृद्धा सुभाषिनी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में अचेत हो गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगाें ने एंबुलेंस से तत्काल भाटपार रानी पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं है कोई संतान, अक्सर भाई से मिलने जाती थीं भठवा पांडेय
परिजनों ने बताया कि सुभाषिनी दूबे की कोई संतान नहीं है। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति जगदीश दूबे की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से वह अकेली रह रही थीं। अक्सर वह ससुराल से मायके भठवा पांडेय़ अपने भाई राधेश्याम पांडेय से मिलने आती-जाती रहती थीं। वह अपने मायके पांच दिन पूर्व आई थीं और शुक्रवार की सुबह वह ससुराल टेंपो रिजर्व कर जा रही थी। इसी दरम्यान हादसा हो गया। इस घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed