{"_id":"5fafa5a98ebc3e9be83aec83","slug":"old-rivalry-strikes-two-sides-six-injured-deoria-news-gkp373214449","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दीपावली के दिन सुबह मिर्जापुर गांव में दधिबल यादव और रामनाथ गोंड के परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी होने लगी और बात बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से वशिष्ठ यादव (42) पुत्र दधिबल, उनका बेटा राहुल (21) तथा दूसरे पक्ष से बबलू कुमार (27), अरविंद कुमार (25) पुत्र कोमल गोंड, प्रिंस कुमार (17) पुत्र रामनाथ, मनीषा देवी (36) पत्नी मनोज गोंड घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।