फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man drowned in canal

जंगल बेलवा गांव के पास दोराची नाले में गिरकर वृद्ध की मौत

Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
old man drowned in canal
जंगल बेलवा गांव के पास दोराची नाले में गिरकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के पास दोराची नाला में गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महुआडीह थानाक्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के पास दोराची नाला पर पुलिया से मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब एक साइकिल सवार नीचे गिर गए। कुछ लोगों ने साइकिल देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोग साइकिल सवार की तलाश करने लगे। पानी की तेज बहाव की चलते पुलिया से कुछ दूर आगे वृद्ध का शव मिला। स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान क्षेत्र के तिवारी टोला गांव निवासी आद्या तिवारी (65) के रूप में की। परिजनों को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पति की मौत से पत्नी पुष्पा देवी व बड़े बेटे राम निरंजन तिवारी, छोटे बेटे विशाल तिवारी, बेटी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह हरैया बसंतपुर चौराहा से घर वापस लौट रहे थे। एसओ महुआडीह कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि दोराची नाला में डूबकर तिवारी टोला गांव के आद्या तिवारी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed