Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Officials stayed at Gaushalas, understood the requirements

Deoria News: गोशालाओं पर अधिकारियों ने किया प्रवास, समझी आवश्यकताएं

Sun, 04 Jun 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officials stayed at Gaushalas, understood the requirements
सीडीओ ने वृहद गौसंरक्षण केंद्र पिपरा चन्द्रभान में आयोजित गौशाला प्रवास दिवस के दौरान खिलाया फल
- सीडीओ ने वृहद गौसंरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान में आयोजित गोशाला प्रवास दिवस का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- गोशालाओं की कमियां जानने और उन्हें दूर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दिनभर किया प्रवास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोशालाओं में बदइंतजामी से दम तोड़ रहे गोवंशों के लिए रविवार का दिन खास रहा। यहां छह अधिकारियों ने पूरे दिन प्रवास किया। गोशाला की आवश्यकताओं पर मंथन किया और कमियां दूर करने की योजना बनाई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कुल 24 स्थायी, अस्थायी, काजी हाउस, कान्हा गोशालाओं पर प्रवास दिवस का आयोजन सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मनाया गया। गोशालाओं पर संबंधित अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, लेखपाल आदि उपस्थित रहते हुए वहां की कमियों को दूर करते हुए गोशाला को सुदृढ करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने वृहद गौसंरक्षण केंद्र, पिपरा चंद्रभान में आयोजित गोशाला प्रवास दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, गोशाला प्रभारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम सचिव समेत ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश को माला पहनाकर पूजन किया। जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि गोवंश को नियमित रूप से संतुलित आहार प्रदान किया जाए। मादा गोवंश को अलग शेड में रखने के लिए निर्देशित किया। बीमार गोवंशों के लिए अतिरिक्त कक्ष में नियमित इलाज करने को कहा गया। गोशाला में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए क्रिटिकल गैप से धनराशि दो माह पूर्व ही लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को दी गई है। अभी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल बाउंड्रीवाल का निर्माण प्रारंभ कराते हुए पूरा कराएं। गोवंशों की संख्या को देखते हुए चारागाह के खेत का निर्माण व फेसिंग कराते हुए अधिक से अधिक हरा चारा उत्पादन कराया जाए। ताकि गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा प्राप्त होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed