फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   officers own initiative

Deoria News: अधिकारियों ने खुद की पहल, अभिभावकों से की बात कर किया प्रोत्साहित

Mon, 24 Apr 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
officers own initiative
स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते तरकुलवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया के छात्र।विज्ञप
प्राथमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए चलाया गया बृहद अभियान
विज्ञापन

....फोटो समाचार
विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में दी जानकारी, वर्तमान में 2.29 लाख हैं नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़े, इसके लिए सोमवार को जनपद स्तर पर बृहद नामांकन अभियान चलाया गया। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने खुद इसका नेतृत्व किया। खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने वार्डों एवं गांवों की गलियों में घूमकर अभिभावकों को पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया तथा विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर आयोजित इस अभियान की शुरुआत बीएसए ने देवरिया सदर क्षेत्र के बरहज रोड स्थित बस्ती में अभिभावकों से बात करके की और बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। बीईओ सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी एवं जिला समन्वयक आलोक पांडेय ने ग्रामसभा सकरापार में 20 बच्चों का नामांकन कराया। विकास खंड रामपुर कारखाना में बीईओ रोहित पांडेय एवं एआरपी सुरेंद्र पुरी एवं राघवेंद्र शर्मा की देखरेख में अभियान चला। यहां बच्चों के नवीन नामांकन के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय नौतन रामपुर कारखाना के नजदीक छह बच्चे सड़क पर खेलते मिले, जिनका नामांकन प्रधानाध्यापक की ओर से कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीमपुरा में बीईओ व्यास देव, प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उदय प्रताप ने 15 नवीन बच्चों को नामांकन के चिन्हित किया गया। बरहज क्षेत्र में बीईओ सत्यप्रकाश एवं एआरपी अमीर चंद गुप्त एवं अमित मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय परसिया देवार, विशुनपुर देवार में नामांकन के लिए अभिभावकों से संपर्क किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया देवार में सात नए नामांकन हुए। यहां पर कुल नामांकन 152 है। पथरदेवा क्षेत्र के ग्रामसभा बाबूपट्टी में बीईओ गोपाल मिश्र एवं शिक्षक गोरखनाथ, उमाशंकर त्रिपाठी ने 10 नवीन नामांकन कराए। गौरी बाजार क्षेत्र में बीईओ पंकज सिंह एवं एआरपी रामकिशोर मौर्या ने सरसबह, भटौली बुजुर्ग में अभियान चलाया। मौके पर 15 नए नवीन नामांकन हुए। बनकटा में बीईओ कुलदीप नारायण सिंह एवं एआरपी केशव बिहारी मिश्रा ने 17 बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराया। भाटपाररानी में बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय व एआरपी अजय सिंह की देखरेख में सर्वे किया गया।

-----------
अभियान के तहत सभी ब्लॉकों के बीईओ को उनके क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों के 20 घरों एवं एआरपी व एसआरजी को दो ग्राम पंचायतों के 10-10 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया था। घर-घर जाकर हाउस होल्ड कराया गया। सभी जगहों को मिलाकर नौ हजार से अधिक नए नामांकन हुए हैं। आगे भी यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

.....हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed