{"_id":"671eb93c5b48c3bd280703d4","slug":"officers-elected-in-the-convention-of-postal-department-deoria-news-c-208-1-deo1004-138600-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डाक विभाग के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डाक विभाग के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी
Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। उप डाकघर गौरी बाजार के परिसर में रविवार को चतुर्थ श्रेणी डाक कर्मचारियों का अधिवेशन व चुनाव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
पर्यवेक्षक राकेश कुमार मिश्र के देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से शत्रुघ्न सिंह को अध्यक्ष, शिवेंद्र नारायण सिंह उपाध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह सचिव, चतुरानन पांडेय सहित अन्य पदों पर चयन किया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विशेष महत्व है। प्रत्येक कर्मचारी को ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना चाहिए और अपनी किसी भी समस्या को प्रतिनिधि के माध्यम से हल कराना चाहिए। मंटन सिंह, अशोक चौधरी, मुन्ना कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश उपाध्याय व संचालन सीबी शुक्ल ने किया। इस दौरान रवि कुमार, अरविंद सिंह, अविनाश चौरसिया, भीम सेन सिंह, एएन सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।