फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   offered namaz on first friday of Ramzan

अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
offered namaz on first friday of Ramzan
अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज
विज्ञापन

देवरिया। रमजान के पहले जुमे की नमाज जिले की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। दो साल बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजी उमड़े रहे। मस्जिदों में नमाज से पहले वहां के पेश इमाम ने रमजान की फजीलत बयां की।

शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ रोजेदारों ने मुकद्दस रमजान का छठा रोजा पूरा किया। तहसील रोड से स्टेशन रोड में सेवई, खजूर, शरबत, टोपी, इबादत की किताबों एवं कपड़ों के दुकानों की रौनक बढ़ गई है। रमजान का पहला जुमा होने के चलते सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सजधज कर तैयार हो गए। उधर, मस्जिदों में टेंट, जनरेटर, पंखे आदि की व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी। दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित जामा ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अबूबकरनगर की मदीना एवं छोटी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद रोजेदारों से भर गई। रामपुर कारखाना की बड़ी मस्जिद, बौली मस्जिद, मदीना मस्जिद और मस्जिद ए अक्सा में नमाज के घंटा भर पहले ही रोजेदार उमड़ पड़े। डुमरी, कोटवा, मथुरा छापर, सामीपट्टी, विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीरछापर, बैजनाथपुर, देवरिया बुद्धू खां, भीखमपुर, चईयापुर, गौरा मस्जिद में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। जुमे की नमाज से पहले जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया के इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद ने बताया कि रमजान के महीने में जुमे की बहुत बड़ी फजीलत है। जो लोग जुमे के दिन कुरान खानी, नफिल नमाज और अल्लाह ताला की इबादत करते हैं, वह उनसे बेपनाह मोहब्बत करता है।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान
रोजा इफ्तार
09 अप्रैल 2022
सुन्नी 6.19 बजे शाम
शिया 6.24 बजे शाम
रोजा सहरी
10 अप्रैल 2022
सुन्नी 4.11 बजे सुबह
शिया 4.07 बजे सुबह
नोट: सहरी और इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed