{"_id":"620bef4aeb8fdb4d7141acef","slug":"observer-visited-polling-booths-deoria-news-gkp42705805","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार पहुंचीं प्रेक्षक, बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार पहुंचीं प्रेक्षक, बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बरहज। प्रेक्षक एस जांभी मंगलवार को अधिकारियों के साथ सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार गांव पहुंचीं। उन्होंने मतदान बूथों का निरीक्षण किया। कुछ बूथों पर मिली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
दोपहर करीब एक बजे मऊ जनपद के सूरजपुर के रास्ते प्रेक्षक परसियां-विशुनपुर देवार गांव पहुंचीं। वहां पांडेय टोला में बनाए गए बूथ संख्या 131, 132, 133 और परसियां देवार के नकिहवां टोला में बूथ संख्या 130 और 134 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शौचालय, पानी, लाइट, पोलिंग बूथ पर प्रवेश और निकासी द्वार, दिव्यांगों को बूथ तक आसानी से पहुंचने के लिए बनाए गए रैंप आदि की जांच की। करीब आधे घंटे तक चुनाव संबंधी जानकारी लीं। इस दौरान एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, एससआई सुभाष चंद्र पांडेय, रामराज, ओमप्रकाश यादव, अशोक, छोटे लाल प्रसाद, पंकज यादव, सौरभ चौबे, ज्योति अग्रहरि आदि मौजूद रहे।