{"_id":"678ab4579e8ce0c4bc0d085f","slug":"oath-of-office-and-secrecy-administered-to-the-officers-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-145042-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पदाधिकारियों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पदाधिकारियों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ
Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन परिसर में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र को शपथ दिलाई। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शाही, मंत्री अजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजाराम, संयुक्त सचिव सुनील कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष सूरज यादव, कार्यकारिणी सदस्य मंगल जायसवाल, पंकज सिंह, विनोद सिंह, विजयनाथ कुशवाहा, आशुतोष साहनी, ऑडिटर राम ईश्वर को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि सदर सांसद एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने हास्य-व्यंग रचना प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिया। इस दौरान एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर केके मिश्रा, नायब तहसीलदार सदर नवीन निश्चल, नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना गंगाराम, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, मंत्री अजय उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।