फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oath ceremony organized

परशुराम मिश्र ने चौथी बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ली शपथ

Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony organized
परशुराम मिश्र ने चौथी बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ली शपथ
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष परशुराम मिश्र सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राम नरायण लाल ने शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बार और बेंच के बीच सामंजस्य ठीक रहने से गरीबों को त्वरित न्याय मिलता है और तहसील का सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने वकीलों से वादकारियों के हित में काम करने को कहा। बार एसोसिएशन का चौथी बार अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले परशुराम मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं को वादकारियों एवं पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए बार बार बेंच का परस्पर सहयोग आवश्यक है। अध्यक्ष के अलावा बाल कृष्ण शर्मा, देवकृष्ण कुशवाहा, दिग्विजय पांडेय, शशिभूषण तिवारी, वेद प्रकाश शाह, देवमोहन तिवारी, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, परमानंद यादव, हबीब अहमद अंसारी, हरिशंकर मिश्र, अमरनाथ मिश्र, जितेंद्र मिश्र, चंद्रभूषण तिवारी, संतोष कुमार मिश्र, अवधेश कुमार मौर्य, शशिभूषण तिवारी, जावेद आलम, कृष्णानंद मिश्र, बृजकिशोर सत्यम आदि ने शपथ ली। अध्यक्षता राम रतन गुप्त ने की व संचालन इंदुशेखर शुक्ल ने किया। सुधांश कुमार तिवारी, सदानंद कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, उमाशंकर तिवारी, बैजनाथ पांडेय, रामेश्वर मिश्र, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुुमार तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed