फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nurses day celebrated in deoria

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की भूमिका अहम

Thu, 12 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 12 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
nurses day celebrated in deoria
नर्स ‌द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था। इसलिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे के रूप में मनाया जाता है।

प्रदेश में नर्सेज की कमी है। सीमित संसाधनों में नर्स अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि वे नर्सेज की भर्ती करें। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूर्णमासी कन्नौजिया ने कहा कि मरीजों के प्रति नर्सेज की सेवाएं अति सराहनीय हैं। 
विज्ञापन


नर्सेज को अति उत्साह से कार्य करना चाहिए, जिससे कि इस दिवस की महत्ता सार्थक हो सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैट्रन रीता दयाल, सुशीला देवी और सुशीला यादव मौजूद रहीं। इससे पूर्व सीएमएस ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन संघ के जिलाध्यक्ष नवनाथ प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह, सलेहा खातून, उर्मिला सिंह, शांता, सरिता चौहान, गायत्री देवी, स्नेहलता, श्यामलली राय, शारदा देवी, बीना राव,  ग्रेनिका भारती, विद्योतमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed