फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now the speed of vehicles will not stop at Chauri Chaura on the Gorakhpur-Deoria four lane.

Deoria News: गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर अब चौरीचौरा में नहीं थमेगी वाहनों की रफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the speed of vehicles will not stop at Chauri Chaura on the Gorakhpur-Deoria four lane.
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल हाईवे (एनएच) प्रशासन ने देवरिया शहर और चौरीचौरा में एक-एक नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इन दोनों जगहों पर अभी टू लेन का ही पुल है, जबकि पूरी सड़क फोरलेन बन चुकी है। इससे न केवल वाहनों की रफ्तार थम जाती है, बल्कि दुर्घटना और जाम की समस्या भी लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन

सलेमपुर से देवरिया होते हुए गोरखपुर जाने वाली मुख्य सड़क को वर्ष 2019 में स्टेट हाईवे का दर्जा देते हुए फोरलेन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट मिला। वर्ष 2022 में इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया। इसके बाद सड़क फोरलेन बन गई और आवागमन शुरू भी हो गया, लेकिन देवरिया शहर के कुर्ना नाले पर बने टू लेन पुल के पास नया पुल नहीं बना। इसी तरह चौरीचौरा में भी एक ही टू लेन पुल बनाकर सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया शहर के पास स्थित पुल पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। फोरलेन सड़क पर तेज गति से आने वाले वाहन जैसे ही इस दो लेन पुल पर पहुंचते हैं, ट्रैफिक की रफ्तार अचानक धीमी हो जाती है। व्यस्त समय में यहां लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। खासकर सुबह और शाम के समय दफ्तर जाने-आने वालों, स्कूली वाहनों और मालवाहक ट्रकों की कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के संकरे होने के कारण अक्सर हादसे भी होते रहते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
वहीं, चौरीचौरा क्षेत्र में स्थिति और भी चिंताजनक है। वहां स्थित दो लेन पुल फोरलेन हाईवे के बीच एक बड़ी बाधा बना हुआ है। तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों को अचानक लेन कम होने के कारण ब्रेक लगाना पड़ता है। इसी वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया है।

----

नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में होगा शामिल
इन समस्याओं को देखते हुए नेशनल हाईवे प्रशासन ने दोनों स्थानों पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दोनों पुल पुराने पुलों के समानांतर टू लेन के होंगे। यह प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य शुरू कराने के लिए भेजा गया है। नए पुलों के निर्माण से न केवल यातायात सुचारु होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आएगा। जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही देवरिया और चौरीचौरा के आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

----

इस सड़क का चौड़ीकरण प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने कराया था। उनके चौड़ीकरण प्रस्ताव में दोनों जगह पुराने पुल से ही आवागमन का प्रस्ताव था। अब एनएच प्रशासन ने दोनों जगह टू लेन के नए पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए सर्वे शुरू होगा। इन पुलों के निर्माण के बाद ही इस हाईवे पर आवागमन सुगम होगा।

एमडी राय, एई, राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed