फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   now blood will be cheked in medical college 24 hours

मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे होगी ब्लड की जांच

Fri, 29 Jul 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
now blood will be cheked in medical college 24 hours
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे होगी ब्लड की जांच
विज्ञापन

सेंट्रल पैथालॉजी में दिन व रात होगा कार्य, इमरजेंसी व वार्ड के मरीजों की हर समय होगी जांच
मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड की जांच के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सेंट्रल पैथालॉजी में 15 अगस्त से चौबीस घंटे मरीजों के खून की जांच की जाएगी। इससे इमरजेंसी में आने वाले तथा वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच हर समय हो सकेगी। वहीं, मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड कलेक्शन सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे। इससे मरीजों व गर्भवती को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह व्यवस्था शुरू होने पर मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के औसतन 1300 लोग इलाज कराने आते हैं। यहां ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को खून की जांच कराने को लिखते हैं। अस्पताल में स्थापित सेंट्रल पैथालॉजी में जांच की व्यवस्था है। जांच सुबह आठ से रात आठ बजे तक होती है। इसके पास रजिस्ट्रेशन व ब्लड कलेक्शन होता है। यहां हर रोज औसतन तीन सौ मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन

ओपीडी से पैथालॉजी रजिस्ट्रेशन व ब्लड कलेक्शन दूरी पांच सौ मीटर से अधिक है। इससे मरीजों व गर्भवती को पैथालॉजी तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, एक काउंटर होने के कारण लंबी कतार में खड़े होकर मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसी काउंटर से रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट देने का दोनों कार्य होता है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए अब 24 घंटे सेंट्रल पैथालॉजी खुली रहेगी। इससे ओपीडी के अलावा इमरजेंसी व वार्ड के मरीजों को राहत होगी।
पुरुष व महिला ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन, लिए जाएंगे ब्लड के नमूने
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ब्लड जांच कराने में मरीजों की सहूलियत के लिए योजना बनाई गई है। ओपीडी में ही उनके ब्लड के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए दोनों जगह अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर और ब्लड कलेक्शन सेंटर होगा। एक महिला अस्पताल के एमसीएच विंग के प्रथम तल तथा दूसरा रिसेप्शन के पास होगा। इससे पुरुष और महिला ओपीडी के मरीजों को लंबी दूरी नहीं करनी पड़ेगी। न कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए काउंटर बढ़ाए जाएंगे।

कोट
सेंट्रल पैथालॉजी 15 अगस्त से चौबीस घंटे कार्य करेेगी। रजिस्ट्रेशन और ब्लड कलेक्शन सेंटर महिला व पुरुष ओपीडी में अलग-अलग होंगे। सेंटर पर काउंटर बढ़ाए जाएंगे। वहीं से मरीजों को आसानी से रिपोर्ट भी उपलब्ध हो जाएगी। वार्ड तथा इमरजेंसी के मरीजों के लिए हर समय जांच की सुविधा होगी। इसके लिए कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed