{"_id":"629e40badb9c2a4e375bb3bd","slug":"notice-to-366-schools-deoria-news-gkp4394482168","type":"story","status":"publish","title_hn":"366 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्ति का का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
366 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्ति का का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
366 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्ति का का नोटिस
देवरिया। जिले के 545 माध्यमिक विद्यालयों में 366 ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने विद्यालय के भौतिक संसाधन, मैपिंग, वेबपेज पर विद्यालय का डाटा, वेबसाइट एवं शिक्षकों और कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों की ईमेल आईडी अभी तक नहीं बनाई है। अब इन विद्यालयों की मान्यता पर संकट आ गया है। इनकी मान्यता समाप्ति का का नोटिस भी जारी किया गया है।
राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन सभी माध्यमिक स्कूलों के भौतिक संसाधन, मैपिंग, वेबपेज पर विद्यालय का डाटा, उपलब्धियां तथा स्कूल की वेबसाइट एवं शिक्षकों व कक्षा नौवीं से 12 वीं तक छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी बनाने को लेकर शासन का रुख लगातार गंभीर बना हुआ है। 30 मई को जिले के दौरे पर आए संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर योगेंद्र नारायण सिंह ने जीआईसी सभागार में राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से इस कार्य को बेहद गंभीरता से लेने की अपील की थी। हालांकि हकीकत यह है कि माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश होने के बाद छात्रों का डाटा लेने में स्कूल संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं कुुछ स्कूल संचालक भी इसे लेकर लापरवाह बने हुए हैं। हर छात्र के पास स्मार्टफोन का उपलब्ध न होना भी समस्या में इजाफा कर रहा है। अब डीआईओएस कार्यालय ने ऐसे 366 विद्यालयों की सूची तैयार की है, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया है।
भविष्य में विद्यालय की वेबसाइट पर ही वहां के छात्रों का रिजल्ट भेजने की योजना है। ऐसे में छात्रों की ईमेल आईडी, विद्यालय की वेबसाइट और वेबपेज का बनना नितांत जरूरी है। शासन भी इस पर अधिक गंभीर है। जो भी विद्यालय इस कार्य में लापरवाही कर रहे हैं, उन पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। ऐसे विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति सहित माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को इनकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। -महेंद्र प्रसाद, प्रभारी एडीआईओएस