फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice to 3 firms

Deoria News: तीनों फर्मों को नोटिस, जल्द बनवाएं सड़क

Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
notice to 3 firms
हर घर जल के लिए खोदी गई गांव की सड़कों के संबंध में सीडीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से जोड़ने वाली योजना का सीडीओ रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को समीक्षा की। उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए सड़क खोदकर छोड़े जाने और कार्य गति मंद होने के मामले में तीनों फर्मों को हिदायत देते हुए नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि मेसर्स एलसी इन्फ्रा प्रा लिमिटेड ने 273 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है। इसमें पंप हाउस 160, शिरोपरि जलाशय 180 का कार्य प्रगति पर है। 1370 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गई है। 73,985 कनेक्शन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लि. ने 196 परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया गया है। 107 पंप हाऊस, शिरोपरि जलाशय 74 का कार्य प्रगति पर है। 1156 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल द गई है। 56,900 कनेक्शन कर दिए गए हैं। मेसर्स रित्विक कोया ने निर्धारित लक्ष्य 248 ग्राम पंचायत के मुकाबले मात्र 190 डीपीआर बनाई गई है। कवर एग्रीमेन्ट के तहत 22 परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। इसमें 42.50 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों फर्मों के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य स्थल पर पाइप लाइन बिछाने के दौरान समयान्तर्गत रोड कटिंग के पुनर्स्थापना का कार्य नहीं किये जाने एवं रोड की ट्रेंच को समयान्तर्गत नहीं भरे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने हिदायत देते हुए तीनों फर्मों को निर्देशित किया गया कि टेस्टिंग के बाद तुरंत सड़क निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed