{"_id":"61abb3fdc92061447201b7ca","slug":"notice-salempur-news-gkp4187109123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को नोटिस, फार्मासिस्ट स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को नोटिस, फार्मासिस्ट स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर को नोटिस, फार्मासिस्ट स्थानांतरित
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत के मामले में कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की सर्पदंश से मौत के मामले में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वहीं फार्मासिस्ट को सलेमपुर से कार्यमुक्त कर लार के सजांव न्यू पीएचसी भेजा गया है। उनकी एक वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इसे लेकर फार्मासिस्टों में आक्रोश है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा मोहन वार्ड निवासी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह को 16 अक्तूबर की भोर में सर्प ने डंस लिया था। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। परिवार के लोगों का आरोप था कि इमरजेंसी में तैनात डॉ. अजीत कुमार व फार्मासिस्ट मोहन तिवारी ने इलाज के दौरान लापरवाही की। इससे भाजपा नेता की जिला अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। भाजपा नेताओं की मांग पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। जांच टीम के नोटिस के बाद डॉक्टर व फार्मासिस्ट एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। जांच टीम को इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. अजीत कुमार ने बताया है कि मेरी ड्यूटी सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 अक्टूबर को सुबह दस से 16 अक्तूबर सुबह दस बजे तक थी। फार्मासिस्ट के रूप में मोहन तिवारी की ड्यूटी थी। मैं 16 अक्तूबर तक ड्यूटी की। मेरी तबियत ठीक नहीं होने के कारण फार्मासिस्ट को यह कहकर आराम करने चला गया कि यदि कोई मरीज आए तो मुझे सूचित करेंगे। 16 अक्तूबर को भोर 3.10 बजे सर्प दंश पीड़ित मरीज पहुंचा। जिसका इलाज मोहन तिवारी द्वारा बिना मुझे सूचना दिए स्वयं शुरू कर दिया गया गया। नियंत्रण नहीं होने पर उन्होंने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जांच के बाद सीएमओ ने फार्मासिस्ट पर कार्रवाई करते हुए उनका एक साल की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के साथ उन्हें सलेमपुर से कार्यमुक्त कर लार के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सजाव भेज दिया। इसके साथ ही उन्हें जिला कारागार से अटैच किया गया है। वहीं डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।