फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice issued against two xen tubewell in misinformation

गलत सूचना देने पर नलकूप खंड देवरिया व सलेमपुर अधिशासी अभियंताओं को नोटिस

Tue, 28 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
notice issued against two xen tubewell in misinformation
गलत सूचना देने पर नलकूप खंड देवरिया व सलेमपुर अधिशासी अभियंताओं को नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नलकूप खंड देवरिया और सलेमपुर के अधिशासी अभियंता की ओर से समीक्षा बैठक में गलत सूचना देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया । डीएम ने कहा कि धान की रोपाई को देखते हुए सभी नलकूप अपनी अधिकतम क्षमता के अनुरूप चलाएं जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सप्ताहांत बंद नलकूपों की समीक्षा में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सलेमपुर विक्रम सिंह ने बताया था कि मोटर जलने से दो तथा विद्युत दोष के चलते पांच नलकूप बंद हैं। इसी तरह नलकूप खंड देवरिया के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि मोटर जलने से एक तथा विद्युत दोष की वजह से छह नलकूप बंद हैं। डीएम ने अधिशासी अभियंताओं से प्राप्त सूचना की जांच कराई । ऐसे में 1010 ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्राम जहां नलकूप हैं, वहां के ग्राम प्रधानों, किसानों एवं नलकूप चालकों से संपर्क कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में अधिशासी अभियंताओं के बताए कुल 14 नलकूप की जगह 76 नलकूप बंद मिले। कुल 1010 में से 934 नलकूप चालू अवस्था में मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कई स्थानों पर धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में नलकूपों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में नलकूप खंड सलेमपुर एवं देवरिया के अधिशासी अभियंताओं ने गलत व भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया है। दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं गलत सूचना देने पर इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर इन्हें जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक न होने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed