{"_id":"627bf71afa7aee7f2a46540c","slug":"notice-for-33-schools-salempur-news-gkp436525013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे 33 विद्यालयों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे 33 विद्यालयों को दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता चल रहे 33 विद्यालयों को नोटिस
15 दिन में मान्यता के कागजात नहीं दिखाने पर बंद होंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे 33 विद्यालयों को बीईओ ने नोटिस जारी किया है। 15 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर इन विद्यालयों को बंद कराते हुए विद्यार्थियों का नामांकन नजदीक के परिषदीय स्कूल में कराने की बात कही जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को चिह्नित करके बंद कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जांच कराई गई तो 33 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते मिले हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी बिना मान्यता के विद्यालय चलाए जा रहे हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है कि अपने विद्यालय के मान्यता संबंधी प्रपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें। अगर 15 दिन के अंदर प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करते हैं तो विद्यालय बंद करा दिया जाएगा और नियमानुसार केस दर्ज कराया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का नामांकन नजदीक के परिषदीय स्कूल में कराया जाएगा। बताया कि बुधवार को कुछ विद्यालय संचालक मान्यता संबंधी कागजात दिए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जबकि अन्य स्कूल संचालक मौन साधे हुए हैं। तय समय में मान्यता का कागजात नहीं दिखाने पर स्कूल बंद कराने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।