फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Not received PM Kisan Samman Nidhi and destitute pension

Deoria News: साहब! नहीं मिला पीएम किसान सम्मान निधि और निराश्रित पेंशन

Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Not received PM Kisan Samman Nidhi and destitute pension
पंचायत भवन पर अधिकारियों से 85 वर्षीया बेवा महिला ने लगाई गुहार, दो कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को संतृप्तीकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मान निधि से वंचित लाभार्थियों के कागजात दुरुस्त किए गए। अधिकांश जगहों पर कुछ कर्मचारी और सीएससी संचालक नदारद मिले। नेतवार गांव स्थित शहीद भगत सिंह ग्राम सचिवालय पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान के तहत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। जिसमें बहसुआं गांव निवासी और 85 वर्षीया लवंगी देवी अधिकारियों से मिन्नतें कर रही थीं। साहब! एक लड़का है, वह भी घर पर है। मुझ बेवा को न ही निराश्रित पेंशन मिलती है और न ही किसान सम्मानि निधि का लाभ मिल पा रहा है। उनका कहना था कि पूर्व में गुहार के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। कैंप में पेंशन आदि लेकर कुल 27 मामले आए थे। ब्लॉक क्षेत्र के नदुआं, नेतवार, हरनहीं, दुबौली, विशुनपुर, खिरिया, धौला पंडित, विशुनपुर देवार, मोहांव आदि गांवों में कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर सचिव ज्योति स्वरूप, ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार, मोबिना खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed