फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nonapar crossing remained closed for half an hour.

Deoria News: आधे घंटे बंद रही नोनापार क्रॉसिंग

Fri, 25 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nonapar crossing remained closed for half an hour.
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग का गेट बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब आधे घंटे तक बंद रहा। ट्रेन के गुजरने के बाद गेटमैन ने गेट खोलने की कोशिश की मगर वह नहीं खुला। जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मियों ने खराबी दूर कर गेट खुलवाया। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों तरफ राहगीर परेशान रहे। नोनापार हाॅल्ट रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट को मालगाड़ी आने की सूचना पर गेटमैन ने बंद किया। ट्रेन जाने के बाद उसने गेट खोलने की कोशिश की मगर खुला नही।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराबी को दुरुस्त किया। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस के गुजरने तक क्रॉसिंग के दोनों तरफ राहगीरों को इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि क्रॉसिंग में तकनीकी खराबी आने से दिक्कत हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed