फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Non-communicable diseases are increasing rapidly

Deoria News: तेजी से बढ़ रही हैं गैर संचारी बीमारियां

Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Non-communicable diseases are increasing rapidly
गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए सीएमओ कार्यलय में आयोजित कार्यशाला में शामिल चिकित्सक
देवरिया। गैर संचारी रोग (एनसीडी) की पहचान और रोकथाम के लिए शुक्रवार को धन्वंतरि सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को गैर संचारी रोगों की जांच, इलाज और कंट्रोल करने के टिप्स दिए गए। एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की वर्तमान प्रगति, लक्ष्यों की उपलब्धि, स्क्रीनिंग में आ रही चुनौतियों और सुधार के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि चिकित्सक प्रतिदिन एनसीडी आईडी लॉगिन करें।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। समय पर पहचान न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा की सभी चिकित्सकों की एनसीडी आईडी बनाई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कर जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श और फॉलोअप सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने स्क्रीनिंग डेटा को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने, आवश्यक जांच उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दवाओं के नियमित वितरण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), आशा और एएनएम के माध्यम से समुदाय में जागरूकता फैलाएं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करना है। सहयोगी संस्था जपाईगो से डॉ. भूषण चौधरी, डॉ. गौरव कपूर ने चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव, डॉ. अंकिता, डॉ. आनंद बहादुर सिंह, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, आदित्य कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed