{"_id":"617edf64b3964e38ba3be47c","slug":"nodal-officer-deoria-news-gkp414970594","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने सीएमओ, एसीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने सीएमओ, एसीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सचिव उच्च शिक्षा और जिले के नोडल अधिकारी अधिकारी शमीम अहमद खान ने रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिना पूर्व सूचना व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक पांडेय और आयुष्मान गोल्डन कार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
उन्होंने बैठक में मौजूद जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। बैठक में जनपद की पुलिस के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था का सही प्रबंधन करने का निर्देश दिया।
बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को आईजीआरएस मॉनिटरिंग के संबंध में निर्देश दिए। दैवी आपदा राहत कोष के अंतर्गत अतिवृष्टि, बाढ़ इत्यादि से हुई फसलों की क्षति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस पर उन्होंने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को शीघ्र ही फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रभावितों के खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। इसके अलावा नोडल अफसर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं का समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र सिंह, एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, डीडीओ श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक संजय पांडेय, उप निदेशक कृषि डॉ आशुतोष कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त उद्योग अनुराग यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वयोश्री कैम्प और जेल का किया निरीक्षण
नामित नोडल अधिकारी शमीम अहमद खान ने डीएम आशुतोष निरंजन व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के साथ सोनूघाट के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित वयोश्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी मीनू सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा जिला जेल में नवनिर्मित बैरक और पाठशाला का भी निरीक्षण किया। जिला जेल में पीपीसीएल ने 82 लाख की लागत से 60 कैदियों की बैरक तथा 93 लाख की लागत से पाकशाला का निर्माण किया है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार का निरीक्षण किया है।