{"_id":"695d52329e4021426a0b941f","slug":"no-urea-available-at-any-cooperative-society-farmers-are-worried-deoria-news-c-208-1-deo1013-171924-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसी सहकारी समिति पर यूरिया नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसी सहकारी समिति पर यूरिया नहीं, किसान परेशान
Tue, 06 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
मईल। भागलपुर ब्लॉक की सभी 12 साधन सहकारी समितियों पर इस समय यूरिया का संकट बना हुआ है। एक सप्ताह से अधिक समय से किसी भी समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं है, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
गेहूं की फसल में सिंचाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया डालना जरूरी होता है लेकिन खाद न मिलने से किसान समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
यूरिया की कमी का फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। मईल चौराहा, लार रोड, बरठा लाला, तेलिया कला सहित आसपास के बाजारों में दुकानदार यूरिया खाद 380 से 400 रुपये प्रति बोरी बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, कई जगह सल्फर के साथ खाद बेचने की भी शिकायत किसानों ने की है। मजबूरी में किसान अधिक दाम देकर यूरिया खरीद रहे हैं।
भागलपुर, धरमेर, इन्दौली, पिपरा बांध, पनिका, तेलिया कला, पिपरा रामधर, बगहा सहित सभी समितियों पर खाद न होने से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान धनश्याम चौधरी, अमृत राज, श्याम बिहारी कुशवाहा, हरिशंकर सिंह, पुनीत शुक्ला, राकेश सिंह, श्यामू यादव, मुकेश यादव, विनोद चौधरी और रामाश्रय सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से तत्काल यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव रंजीत सिंह ने बताया कि यूरिया का रैक पहुंच गया है। एक से दो दिन के भीतर सभी साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा।