{"_id":"576c20064f1c1b0f32b4803b","slug":"no-shortage-of-talent-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं'
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित इनोवेशन कार्यशाला में मंचासीन अधिकारी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन के गांधी सभागार में इनोवेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नव प्रर्वतकों की के प्रयासों को अतुलनीय बताया गया। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी ओर से समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में नित्य नए तकनीक एवं खोज सामने लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की 90 फीसदी आबादी गांव में रहती है और कृषि पर आधारित है। ऐसे में कृषि आधारित नए खोज को बढ़ावा देने की जरूरत है। कृषि के अन्य आयामों पशुपालन, मधुमक्खी और कुक्कुट पालन आदि को विकसित करने की आवश्यकता है। इनोवेशन के नए प्रस्ताओं को सम्मिलित कर उन्हें शासन से आर्थिक सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इनोवेशन के निदेशक आनंद मिश्रा ने शासन की ओर से चलाई जा रही महत्वपूूर्ण योजनाओं को विस्तार से बताया। बताया कि जिला स्तर पर समिति गठित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी ने कहा कि जिले के नव प्रवर्तकों का खोज सराहनीय है। इससे प्रेरित होकर अब और इनए खोजों को सामने लाने की प्रेरणा मिलेेगी। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिक ऋषभ, अमूल्यरत्न, श्रीप्रकाश द्विवेदी, राजू चौहान, रमेश कुमार मौर्य, एसपी सिंह, प्रताप जायसवाल ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, गिरिजा त्रिपाठी, मंशाराम यादव, अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. वीपी श्रीवास्तव, डॉ. हरदयाल सिंह होरा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।