फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No laparoscopic surgery facility, patient upset

Deoria News: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Sun, 30 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
No laparoscopic surgery facility, patient upset
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। सहज और सामान्य तरीके से सर्जरी चाहने वाले लोगों को निजी अस्पतालों या उच्च चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन दो हजार के करीब मरीज आते हैं। इसमें 150 के आसपास जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी में आते हैं। इसमें सामान्य सर्जिकल समस्याओं के अतिरिक्त हाइड्रोसिल, पथरी और अन्य प्रकार की आंतरिक सर्जरी के मरीज होते हैं। इनमें से प्रतिदिन छह से आठ मरीजों की सर्जरी ऑपरेशन थियेटर में होती है। सर्जन ओपन सर्जरी विधि से ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से मरीजों को ठीक में होने में समय लगता है। साथ ही रिस्क भी अधिक होता है। इसके चलते कई मरीज लेप्रोस्कोपिक विधि से सर्जरी कराना चाहते हैं। इसे बोलचाल की भाषा में दूरबीन विधि भी कहा जाता है, लेकिन मरीजों को यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कॉलेज प्रशासन ने एक मशीन मंगाई थी। इसके ट्रॉयल में ऑपरेशन भी किए गए, लेकिन एक महीने बाद ही यह वापस हो गया। इसके बाद फिर ओपन सर्जरी विधि से ऑपरेशन होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed