फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No information about the old one...target to plant 32 lakh saplings

Deoria News: पुराने का पता नहीं...32 लाख पाैधे रोपने का लक्ष्य

Wed, 04 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
No information about the old one...target to plant 32 lakh saplings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रदूषण और तापमान में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तर से चिंतित वन संरक्षण एवं पर्यावरण मंत्रालय हर आवश्यक उपाय करने में लगा हुआ है। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सरकार के निर्देश पर पर्यावरण दिवस पर इस साल व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर पौधारोपण करने की योजना बनाई गई है। हालांकि बीते वर्षो में अिभयान के तहत लगाए गए कितने पाैधे बचे हैं इसका रिकार्ड नहीं है।
जिला प्रशासन इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी ब्लॉकों से आंकड़े जुटा लिए गए हैं। सरकारी खर्च पर पौधे लगाए जाएंगे, ताकि आम लोगों के जीवन को शुद्ध और भरपूर ऑक्सीजन मिल सके। हर गांवों में जगह चिह्नित कर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इस साल जिले को 32.69 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत भी लगवा सकते हैं, इसकी यह है पात्रता: सरकारी पौधे को किसान अपने खेतों या मेड़ के किनारे व्यक्तिगत तौर पर कर सकते हैं। पौधों के रखरखाव, निराई-गोड़ाई उन्हें स्वयं करनी पड़ेगी। इसके एवज में उन्हें मनरेगा से एक पौधे पर करीब ढाई सौ रुपये तीन साल में मिलेंगे। इसके लिए मनरेगा मजदूर, आवास के लाभार्थियों आदि योजनाओं से लाभान्वित किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चेते तो बढ़ते तापमान के होंगे शिकार: बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग की चलते गर्मी के दिनों में लोग बिलबिला उठ रहे हैं। बढ़ता प्रदूषण इसका जिम्मेदार है। वनों की कटाई भी उत्तरदायी है। लाॅकडाउन में प्रदूषण में आए सुधार की चलते तापमान नियंत्रित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed