{"_id":"6afdf6d748130ee9e2051de7","slug":"no-dap-fertilizer-at-cooperative-societies-for-15-days-farmers-in-distress-deoria-news-c-208-1-deo1013-196948-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहकारी समितियों पर 15 दिनों से डीएपी खाद नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहकारी समितियों पर 15 दिनों से डीएपी खाद नहीं, किसान परेशान
Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
मईल। गेहूं की बुआई का सीजन चल रहा है मगर भागलपुर ब्लॉक की कई सहकारी समितियों पर पिछले 15 दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। निजी दुकानों पर भी डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों के सामने गेहूं की बुआई का संकट खड़ा हो गया है।
किसान वीरेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, भोला तिवारी, बासुदेव यादव, रामजी चौधरी और शुभनारायण कुशवाहा आदि का कहना है कि खेतों की जुताई कर बुआई के लिए तैयार कर लिया गया है मगर डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है।
किसानों का आरोप है कि निजी दुकानों पर भी डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। कुछ दुकानदारों के पास खाद उपलब्ध है, मगर वे एक बोरी गेहूं का बीज खरीदने वाले किसानों को ही 1700 रुपये में एक बोरी डीएपी खाद दे रहे हैं, जबकि डीएपी की निर्धारित कीमत 1370 रुपये बताई जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर सिंह ने बताया कि यदि किसान शिकायत करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।