{"_id":"6afdf5c5cbf34efa2f044454","slug":"basic-education-teachers-staged-a-protest-at-the-bsa-office-deoria-news-c-208-1-deo1009-196949-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेसिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेसिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
Thu, 19 Nov 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य,
देवरिया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसमें शिक्षकों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने के बाद डीएम के प्रतिनिधि के रूप में कार्यालय पहुंचे तहसीलदार सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता से छूट और शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के अनावश्यक सत्यापन का विरोध किया।
विशेष शिक्षकों के स्थानांतरण, ब्रिज कोर्स से छूट, 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान, योग्य मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति तथा विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। शिक्षकों ने द्वितीय शनिवार को अवकाश और उपार्जित अवकाश की सुविधा देने की भी मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने भी मांगों के समाधान पर जोर दिया।
धरने का संचालन जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी, शफीक अहमद खान माैजूद रहे।