फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no any nominations in inspire award from district

एक भी स्कूल ने नहीं कराया इंस्पायर अवॉर्ड में नामांकन

Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
no any nominations in inspire award from district
एक भी स्कूल ने नहीं कराया इंस्पायर अवॉर्ड में नामांकन
विज्ञापन

राजकीय व अशासकीय विद्यालय ऑनलाइन आवेदन करने में नहीं दिखा रहे रुचि
नए मिले विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ विकसित कर पाने में हो रहे नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए राजकीय व अशासकीय विद्यालय बिल्कुल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 20 सितंबर तक एक भी विद्यालयों ने इस योजना में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। शासन की ओर से नाराजगी जताए जाने के बाद अब 30 सितंबर तक आवेदन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जिले के 19 राजकीय व 122 एडेड माध्यमिक स्कूलों के कक्षा छह से दसवीं तक के पांच-पांच विद्यार्थियों के नाम नामांकित किया जाना है। हालांकि, विद्यालयों की ओर से इस योजना के प्रति जरा भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है। पांच तो दूर एक भी विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित वेबसाइट पर अब तक दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब पिछले सत्र में कई विज्ञान शिक्षक जनपद को मिले हैं और यह अपने-अपने विद्यालयों में काम भी कर रहे हैं। हालांकि, योजना के तहत एक भी छात्र को तैयार नहीं कर पाने से इनकी क्षमता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि इंस्पायर योजना के तहत 20 सितंबर तक जनपद के एक भी विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों या उनके आइडिया का नामांकन नहीं कराया है। यह स्थिति खेदजनक है। शासन स्तर से इस पर नाराजगी जताई गई है। 30 सितंबर तक इन विद्यालयों को अपने विद्यार्थियों के नामांकन कराने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed