फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nmc team begins inspection of deoria medical college

एनएमसी की टीम ने शुरू की देवरिया मेडिकल कॉलेज की जांच

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
nmc team begins inspection of deoria medical college
एनएमसी की टीम ने शुरू की देवरिया मेडिकल कॉलेज की जांच
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की जांच के लिए बुधवार को सुबह एनएमसी की टीम पहुंची। दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जहां मानकों को देखा, वहीं प्रशासनिक भवन स्थित विभाग, क्लास रूम आदि का भी जायजा लिया। टीम देर शाम तक पत्रावलियों के निरीक्षण में जुटी रही। बृहस्पतिवार को भी टीम निरीक्षण करेगी।
महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सौ छात्रों का प्रवेश तथा पढ़ाई शुरू करने के लिए एनएमसी की अनुमति आवश्यक होती है। बुधवार को एनएमसी की दो सदस्यीय टीम अचानक सुबह तरीबन 8.15 बजे मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन पर पहुंची। टीम में पांडिचेरी से प्रो. डॉ. कुशा कुमार साहा तथा रोहतक से प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग शामिल हैं। यहां प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा टीम के सदस्यों को अपने कक्ष में ले गए। इसके बाद टीम के सदस्य प्रो. साहा सुबह करीब 9.15 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. एचके मिश्रा, उमेश मिश्रा ने प्रो. साहा को पूरा जिला अस्पताल दिखाया। उन्होंने लगभग चार घंटे तक निरीक्षण किया। प्रो. साहा पहले ओपीडी पहुंचे, वहां चिकित्सक कक्षों को देखे। यहां से महिला सर्जिकल वार्ड में गए, जहां मरीजों से मिलने वाली सुविधा, बेड देेखे और स्टाफ कक्ष में रजिस्टर, बीएसटी का निरीक्षण किए और चिकित्सक स्टाफ नर्स से जानकारी ली। इसके बाद पुरूष सर्जिकल वार्ड को देखे। यहां से चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण करने के बाद पीआईसीयू पहुंचे, जहां चिकित्सक से जानकारी ली। यहां से पुरूष मेडिकल वार्ड को देेखते हुए आई ओटी पहुंचे और व्यवस्था की जानकारी ली और वार्ड देखे। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब में जांच तथा रिपोर्ट देने लगने वाले समय के बारे में पूछा। यहां से सीटी स्केन, हड्डी रोग विभाग, एक्स-रे, पैथालाजी का निरीक्षण करते हुए नेत्र रोग विभाग में पहुंचे, जहां चिकित्सकों तथा मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारियों के कक्ष का निरीक्षण किए। इसके बाद डिमांसट्रेट व फैकेल्टी कक्ष को देखते हुए हिस्टोपैथालाजी पहुंचे और जानकारी ली। यहां से आपरेशन थियेटर पहुंचे, जहां आपरेशन, ड्रेसिंग रूम व ओटी वार्ड को देेखे और बुधवार को हुए आपरेशन व ड्रेसिंग सहित अन्य जानकारी लेने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण किए। इसके बाद महिला अस्पताल में पहुंचे, जहां प्रो. साहा ने ओपीडी, पैथालाजी, ओटी, लेबर रूम, एसएनसीयू सहित वार्डों का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी पहुंचे और वहां की व्यवस्था देखे। यहां से एमसीएच विंग स्थित इमरजेंसी पहुंचे, जहां ग्राउंड फ्लोर पर चिकित्सक कक्ष, प्रथम तल पर इमरजेंसी वार्ड, द्वितीय तल पर आर्थो वार्ड व गाइनी विभाग को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्यवस्था व मरीजों को दी जाने वाली सुविधा सहित अन्य चीजों को बारीकी से देखा और जानकारी ली। उन्होंने चेकलिस्ट के एक-एक बिंदु को देखा और अन्य जानकारियों को नोट भी किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ.डीके सिंह, डॉ. प्रतीक केजरीवाल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. रणधीर सिंह के अलावा अन्य चिकित्सक व जूनियर रेजिडेंट मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

टीम ने क्लास रूम, लैब को देखा
एनएमसी टीम के सदस्य प्रो. गर्ग ने फैकेल्टी, क्लास रूम व लैब सहित अन्य भवन का को देखा। इसके बाद पत्रावलियों का निरीक्षण करने में जुट गए। चिकित्सा शिक्षक, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट की भी पत्रावलियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी की टीम मेडिकल कालेज में पहुंची है। टीम जांच में जुटी हुई है। टीम बृहस्पतिवार को भी जांच करेगी। -डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed