फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nitesh was murdered in wine drinking despute

Deoria News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी नितेश की हत्या

Tue, 30 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
nitesh was murdered in wine drinking despute
सलेमपुर में युवक की हत्या के आरोपी 
फोटो समाचार......
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंकने का मामला
पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 25 जनवरी की रात में हुई युवक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध को कबूल किया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी नितेश सिंह (30) पुत्र अशोक सिंह 25 जनवरी को अपने गांव के ही अंगद कुशवाहा को विदेश जाने के लिए छोड़ने के लिए सलेमपुर आए थे। उनके साथ उन्हीं के गांव के दशरथ पुत्र जवाहिर कुशवाहा व श्याम बहादुर कुशवाहा पुत्र राम सुचित भी साथ में आए थे। देर रात तक नितेश घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव मधवापुर गांव के पूरब गेहूं के खेत से पुलिस ने बरामद किया। इस घटना में नितेश के चाचा अनिल सिंह की तहरीर पर गांव के दशरथ‚ श्याम बहादुर व अंगद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर दो दिनों तक पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में आराेपियों ने बताया कि अंगद को छोड़ने के लिए हम सभी सलेमपुर आए थे। उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद रात में हम लोग चेरो रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शराब पीए और भोजन किए। उसके बाद आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते गेहूं के खेत में ले जाकर नितेश की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू अभियुक्तों की निशानदेही पर गेहूं के खेत से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यहां से न्यायालय ने दशरथ‚ श्याम बहादुर को जेल भेज दिया।
कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि हत्या के मामले में दशरथ व श्याम बहादुर को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed